रनो का पीछा करते हुए मंधाना की लगातार 10वीं फिफ्टी
लखनऊ
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने साउथ अफ्रीका (INDw vs SAW) के खिलाफ मंगलवार को खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच में 64 गेंदों पर नाबाद 80 रन की पारी खेली। मंधाना की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
मंधाना की वनडे में यह 18वीं हाफ सेंचुरी है। बाएं हाथ की मंधाना ने इसके साथ अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। चेज करते हुए मंधाना की वनडे में यह 50 प्लस स्कोर है मंधाना यह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं।
इस दौरान भारत की इस महिला सलामी बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (Suzi Bates) का रेकॉर्ड तोड़ा जिनके नाम चेज करते हुए 9 बार 50 प्लस का स्कोर दर्ज है। सूजी ने यह रेकॉर्ड साल 2015 और 2017 के बीच हासिल किया था। अब तक ना तो महिला और ना ही पुरुष क्रिकेट में ऐसा कोई कमाल कर पाया था। स्मृति की वाहवाही सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।
अनुभवी झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) की घातक गेंदबाजी और मंधाना व पूनम राउत के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 128 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज में शानदार वापसी की।

पाठको की राय